Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:प्रवीण कुमार पुष्प ने अर्थशास्त्र विषय में हासिल की पीएचडी की उपाधि, परिवार और गुरुजनों में खुशी की लहर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, November 2, 2026

MADHEPURA:प्रवीण कुमार पुष्प ने अर्थशास्त्र विषय में हासिल की पीएचडी की उपाधि, परिवार और गुरुजनों में खुशी की लहर

प्रवीण कुमार पुष्प ने अर्थशास्त्र विषय में हासिल की पीएचडी की उपाधि, परिवार और गुरुजनों में खुशी की लहर
पप्पू मेहता/मधेपुरा। प्रवीण कुमार पुष्प ने अर्थशास्त्र विषय में पीएचडी (विद्यावाचस्पति) की उपाधि सफलतापूर्वक प्राप्त कर महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से परिवार, गुरुजनों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को निरंतर परिश्रम, लगन, समर्पण और शैक्षणिक प्रतिबद्धता का परिणाम बताया जा रहा है।

पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने के बाद प्रवीण कुमार पुष्प ने विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. मिथिलेश यादव, अपने शोध निर्देशक प्रो. अवधेश कुमार मिश्रा तथा विभागीय शोध समिति (DRC) के सभी सम्मानित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने विशेष रूप से अपने पिता प्रो. सुजीत कुमार मेहता के प्रति कृतज्ञता जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, प्रेरणा, अनुशासन और निरंतर प्रोत्साहन ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि तक पहुंचने में मजबूत आधार प्रदान किया।

इसके साथ ही उन्होंने अपने गुरुदेव डॉ. दीनानाथ मेहता, पूर्व उपसचिव, बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के प्रति विशेष श्रद्धा और आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि गुरुदेव का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर उन्होंने प्रो. विजेंद्र नारायण यादव, प्रो. विजेंद्र कुमार मेहता, प्रो. मिथिलेश यादव, डॉ. नीलकंठ यादव एवं श्री सत्यजीत यादव सहित सभी गुरुजनों, शिक्षाविदों और शुभचिंतकों को भी धन्यवाद दिया।

प्रवीण कुमार पुष्प ने कहा कि यह उपाधि केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि माता-पिता, गुरुजनों, शोध निर्देशक, विश्वविद्यालय के विद्वतजनों, परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद एवं सहयोग का सामूहिक प्रतिफल है।

उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी शिक्षा, शोध, समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का प्रयास करते रहेंगे।

कोशी लाइव मधेपुरा से पप्पू मेहता की रिपोर्ट