Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा में कुख्यात अपराधी विक्की का सरेआम मर्डर, दौड़ा-दौड़ाकर मारी 10 गोलियां; 11 मामले थे दर्ज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, September 14, 2026

मधेपुरा में कुख्यात अपराधी विक्की का सरेआम मर्डर, दौड़ा-दौड़ाकर मारी 10 गोलियां; 11 मामले थे दर्ज

मधेपुर में मुखिया के देवर की गोली मारकर हत्या: बाइक सवार बदमाशों ने घेरकर की 20 से ज्यादा राउंड फायरिंग, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पहले बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिराया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जान बचाने के लिए युवक भागे, लेकिन करीब 100 मीटर आगे दोबारा घेरकर उन पर गोलियां बरसा दी गईं। ग्रामीणों के मुताबिक, घटना में 20 से अधिक राउंड फायरिंग की गई।

मृतक की पहचान योगीराज निवासी विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता (35) के रूप में हुई है। वह नरदह पंचायत की मुखिया के देवर बताए जा रहे हैं।

घटना सोमवार शाम करीब छह बजे पुरैनी थाना क्षेत्र के नरदह पंचायत स्थित नया टोला की है। स्थानीय लोगों ने घायल विक्की मेहता को आनन-फानन में रैनी पीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

स्कूल मैदान से लौटते समय हमला

बताया जा रहा है कि विक्की मेहता पिछले कई दिनों से नया टोला मध्य विद्यालय के मैदान में चल रहे बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य को देखने जा रहे थे। सोमवार शाम भी वह अपनी बुलेट बाइक से विद्यालय परिसर पहुंचे थे। काम देखने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे, तभी नया टोला चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया।

इसके बाद बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी से बचने के लिए विक्की मेहता पैदल भागने लगे। लेकिन चौक से करीब 100 मीटर आगे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें फिर घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

ग्रामीणों के अनुसार, गोली विक्की मेहता के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में लगी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ पवन कुमार और पुरैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।


मेरे बाबू को अनिल यादव के बेटे ने मरवा दिया

मुखिया रीता कुमारी ने बताया, “हम पैक्स चुनाव लड़े थे और जनता ने हमको चाहा, इसलिए हम चुनाव जीत गए। अमित चौधरी मेरा विरोधी था। इसी रंजिश में उसने मेरे बाबू (विक्की मेहता) को मरवा दिया। मेरे घर पर भी वह रेड करवाता था।

नया टोला चौक पर मेरा मनरेगा का काम चल रहा था। मेरे बाबू वहीं साइट से काम देखकर लौट रहे थे। उसी दौरान नया टोला चौक पर उन्हें गोली मार दी गई। वहां 8-10 लड़के मौजूद थे और सभी लोग एक जगह गुट बनाकर बैठे थे।

वहां अमित चौधरी भी मौजूद था। वह राम कुमार चौधरी का बेटा है। अनिल यादव का बेटा गौरव यादव, पुट्टू यादव, दुर्गा यादव और साकिब भी वहां थे। दुर्गा यादव पूरे सावन नया टोला चौक पर जाता था और वहां मीटिंग करता था।

QuoteImage

गौरव यादव लोगों को बुलाता था। सभी लोग वहां बैठकर मीटिंग करते थे। मेरे बाबू को वहीं मरवा दिया गया। गोली मारने में दुर्गा यादव, साकिब, अनिल यादव का बेटा गौरव यादव और अमित चौधरी शामिल हैं। हम जहां तक होगा, जाएंगे। चाहे मुख्यमंत्री तक जाना पड़े, हम जाएंगे। हमें इंसाफ चाहिए।

QuoteImage

सिर और शरीर के कई हिस्सों में लगी गोली

विक्की मेहता पिछले कई दिनों से नया टोला मध्य विद्यालय के मैदान में चल रहे बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य को देखने आ रहे थे। सोमवार शाम करीब छह बजे भी वह अपनी बुलेट बाइक से विद्यालय परिसर पहुंचे थे।

काम देखने के बाद वह लौट रहे थे। इसी दौरान नया टोला चौक के पास दो बाइक सवार अपराधियों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

गोलीबारी से बचने के लिए विक्की मेहता पैदल भागने लगे। इसी दौरान चौक से करीब 100 मीटर आगे एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें फिर घेर लिया और उन पर गोलियां बरसाईं।

खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है...

कोशी लाइव | नई सोच नई खबर