Kosi Live-कोशी लाइव CRIME NEWS:बिहार में चचेरे भाई ने घर में घुसकर की हत्या, मुंह में पिस्टल सटाकर मारी गोली; भागते समय बाइक से व्यक्ति को मारी टक्कर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, November 9, 2026

CRIME NEWS:बिहार में चचेरे भाई ने घर में घुसकर की हत्या, मुंह में पिस्टल सटाकर मारी गोली; भागते समय बाइक से व्यक्ति को मारी टक्कर



दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के पड़री गांव में दीपावली की देर शाम एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही चचेरे भाई की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान काशी ठाकुर के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान कुमोद ठाकुर के रूप में बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम काशी ठाकुर अपने घर में बैठे थे। इसी दौरान उनका चचेरा भाई कुमोद ठाकुर वहां पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कुमोद ने पिस्टल निकालकर काशी ठाकुर पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने काशी के मुंह में पिस्टल सटाकर गोली चलाई। गोली माथे और सीने समेत शरीर के अन्य हिस्सों में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

### हत्या के बाद बाइक से भागने लगा आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कुमोद ठाकुर मोटरसाइकिल से फरार होने लगा। भागने के दौरान करीब दो किलोमीटर आगे बहेड़ा थाना क्षेत्र के मलौल गांव में उसने एक व्यक्ति को बाइक से टक्कर मार दी।

इसके बाद ग्रामीणों ने उसका पीछा कर घेर लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और बांध दिया।

### पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों के कब्जे से लिया

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी और बिरौल थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से आरोपी को अपने नियंत्रण में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।

### हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच पहले से किसी पुरानी दुश्मनी की बात सामने नहीं आई है। हालांकि, मामूली विवाद में इतनी बड़ी वारदात कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।

दीपावली के दिन एक ही परिवार के दो सदस्यों के बीच हुई इस घटना से पड़री गांव में मातम और तनाव का माहौल है। पुलिस हत्या के पीछे की असली वजह और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Kosi Live | दरभंगा

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();