Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा में 6 किलो गांजा के साथ तस्कर मुकेश साह गिरफ्तार, CO की मौजूदगी में पुलिस ने की छापेमारी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, November 2, 2026

सहरसा में 6 किलो गांजा के साथ तस्कर मुकेश साह गिरफ्तार, CO की मौजूदगी में पुलिस ने की छापेमारी

सोनवर्षाराज में 6 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, CO की मौजूदगी में पुलिस ने की छापेमारी

सहरसा। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोनवर्षाराज थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर विराटपुर पंचायत के जलसीमा गांव में छापेमारी कर 6 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा एक बैग में रखा हुआ था।

जानकारी के अनुसार, सोनवर्षाराज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जलसीमा गांव में गांजे का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष नागमणि कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने चिह्नित ठिकाने पर छापेमारी की।

अंचलाधिकारी (CO) ललन चौधरी की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक बैग में रखा 6 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जलसीमा गांव निवासी मुकेश कुमार, पिता सुधीर साह के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष नागमणि कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस गांजे के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और इसके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।