मधेपुरा: जिले में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय, मधेपुरा की ओर से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 1 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
जानकारी के अनुसार, जिला परिवहन कार्यालय की टीम ने जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया। इसमें रेलवे स्टेशन, कॉलेज चौक, सिंहेश्वर सहित अन्य क्षेत्रों में वाहनों की जांच की गई।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को रोककर आवश्यक जांच की गई। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल लगभग 1,10,000 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई।
जिला परिवहन कार्यालय के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना, यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन कराना और आम लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना है।
परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया। विभाग की ओर से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की गई है।
Kosi Live की रिपोर्ट