Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:पुलिस की छापेमारी, देशी रायफल और बाइक बरामद; कोसी में कूदकर युवक फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 4, 2026

SAHARSA:पुलिस की छापेमारी, देशी रायफल और बाइक बरामद; कोसी में कूदकर युवक फरार

महिषी में पुलिस की छापेमारी, देशी रायफल और बाइक बरामद; कोसी में कूदकर युवक फरार

महिषी (सहरसा)। सहरसा-दरभंगा सीमा क्षेत्र के टिकोलवा बासा पर महिषी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक देशी रायफल और बिना नंबर प्लेट की यामाहा आरएक्स 15 बाइक बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान बासा में मौजूद एक युवक पुलिस को देखते ही कोसी नदी में छलांग लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी पहचान टिकोलवा निवासी रतन सादा के रूप में की है।

पुलिस के अनुसार, महिषी थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती को टिकोलवा क्षेत्र में अवैध हथियार रखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद PSI संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर बासा की घेराबंदी की गई।

पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद युवक भागने लगा और खुद को बचाने के लिए कोसी नदी में कूद गया। पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।

इसके बाद पुलिस ने बासा की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक देशी रायफल और बिना नंबर प्लेट की यामाहा आरएक्स 15 बाइक बरामद हुई। दोनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस ने बरामद हथियार और मौके की स्थिति के आधार पर फरार युवक रतन सादा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

वहीं, बरामद बाइक के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक चोरी की है या नहीं और यदि चोरी की है तो उसे कहां से लाया गया था। साथ ही फरार युवक के संभावित आपराधिक संबंधों की भी जांच की जा रही है।