Kosi Live-कोशी लाइव बिहार:महिला समेत 2 साइबर ठग गिरफ्तार, 20 हजार कैश और ATM कार्ड बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 4, 2026

बिहार:महिला समेत 2 साइबर ठग गिरफ्तार, 20 हजार कैश और ATM कार्ड बरामद

नवादा में महिला समेत 2 साइबर ठग गिरफ्तार, 20 हजार कैश और ATM कार्ड बरामद

नवादा। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में वारिसलीगंज पुलिस ने महिला समेत दो कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर लोगों को कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने का आरोप है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक ATM कार्ड बरामद किया है।

बाजार में घूम रहा था साइबर ठगी का आरोपी

पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर को सूचना मिली थी कि साइबर ठगी में शामिल एक युवक वारिसलीगंज बाजार में घूम रहा है। सूचना एसपी अभिनव धीमान को दी गई। उनके निर्देश पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने वारिसलीगंज बाजार के सब्जी बाजार मोड़ और थाना क्षेत्र के कुंभी गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कम ब्याज पर लोन का देते थे झांसा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के ससवहना, वर्तमान स्टेशन रोड निवासी अशोक कुमार की 30 वर्षीय पत्नी मुन्नी कुमारी और कुंभी गांव निवासी गुलशन सिंह के 19 वर्षीय बेटे शिवम कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस का आरोप है कि दोनों प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, बजाज फाइनेंस और रिलायंस फाइनेंस जैसी कंपनियों के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देते थे। इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से ठगी की जाती थी।

केस दर्ज, जेल भेजने की तैयारी

थानाध्यक्ष के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 634/26 दर्ज किया गया है। पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के अलावा एसआई सुशील कुमार, एसआई रमेश कुमार, पीएसआई मनोज कुमार राय, एएसआई पप्पू कुमार और एएसआई मंजर धुनिया समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।