Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:मधेपुरा में राइफल से फायरिंग का वीडियो वायरल, युवक पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 26, 2026

MADHEPURA:मधेपुरा में राइफल से फायरिंग का वीडियो वायरल, युवक पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

मधेपुरा में राइफल से फायरिंग का वीडियो वायरल, युवक पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

मधेपुरा | कोशी लाइव

मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में एक युवक का राइफल से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में एक युवक राइफल जैसी दिखने वाली हथियार से फायरिंग करता नजर आ रहा है। शुक्रवार को वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद इसकी सत्यता की जांच शुरू की गई। स्थानीय चौकीदार और पुलिस के गुप्त सूत्रों की मदद से वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान की गई।

जांच में युवक की पहचान बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मधुकरचक वार्ड नंबर-2 निवासी बीरबल यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया था, फायरिंग में इस्तेमाल हथियार लाइसेंसी था या अवैध, और घटना के पीछे क्या कारण था।

बिहारीगंज थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।