Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:पूर्णिया ने प्रेमी जोड़े ने की शादी:लड़की बोली,मेरे पति को कुछ हुआ तो माता-पिता होंगे जिम्मेदार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 27, 2026

BIHAR:पूर्णिया ने प्रेमी जोड़े ने की शादी:लड़की बोली,मेरे पति को कुछ हुआ तो माता-पिता होंगे जिम्मेदार

पूर्णिया में प्रेमी जोड़े ने की शादी, युवती ने वीडियो जारी कर कहा- मेरी मर्जी से हुआ विवाह; सुरक्षा की लगाई गुहार

पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने प्रेमी से शादी कर ली। शादी के बाद युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने परिवार से जान का खतरा होने की आशंका जताई है। उसने प्रशासन से खुद और अपने पति की सुरक्षा की मांग की है।

युवती ने कहा- किसी ने जबरदस्ती नहीं की

वीडियो में युवती ने अपना नाम वर्षा यादव बताया। उसने कहा कि उसने और उसके पति ने आपसी सहमति से शादी की है। शादी में किसी तरह का दबाव या जबरदस्ती नहीं हुई है। युवती के मुताबिक वह बालिग है और अपनी जिंदगी से जुड़ा फैसला अपनी मर्जी से लेने का अधिकार रखती है।

युवती ने बताया कि उसके परिवार के कुछ लोग इस शादी से नाराज हैं। इसी वजह से उसे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है। उसने प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की अपील की है।

पति को कुछ हुआ तो परिवार को जिम्मेदार बताया

वीडियो में युवती ने कहा कि यदि उसके या उसके पति के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए उसके माता-पिता और परिवार के कुछ सदस्य जिम्मेदार होंगे। उसने आरोप लगाया कि उसे लगातार दबाव में लेने और वापस घर बुलाने की कोशिश की जा रही है।

थाने में किसी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं

वीडियो सामने आने के बाद इलाके में मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, युवती के परिजनों की ओर से अभी तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि परिवार की ओर से किसी थाने में गुमशुदगी या अपहरण से संबंधित शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं।

फिलहाल मामले में पुलिस के समक्ष किसी पक्ष की ओर से आवेदन दिए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है।