Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:49.18 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, स्विफ्ट कार और डिजिटल तराजू बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, September 15, 2026

MADHEPURA:49.18 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, स्विफ्ट कार और डिजिटल तराजू बरामद

उदाकिशुनगंज में 49.18 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, स्विफ्ट कार और डिजिटल तराजू बरामद

मधेपुरा। पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र सहरसा के निर्देश पर चलाए जा रहे नशामुक्त कोशी अभियान के तहत मधेपुरा पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम रामपुर खोड़ागंज में रामबाबा मंदिर के पश्चिम दिशा स्थित बांसबिट्टी में छापेमारी की गई। इस दौरान एक सुजुकी स्विफ्ट कार (BR39AK-7640) से 49.18 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 45 हजार रुपये बताई गई है।

मामले में पुलिस ने अभिषेक कुमार, पिता लड्डू पासवान, निवासी करौती बाजार वार्ड नंबर-03 और संजय कुमार महतो, पिता रामनाथ महतो, निवासी रामपुर खोड़ागंज वार्ड नंबर-07, थाना उदाकिशुनगंज, जिला मधेपुरा को गिरफ्तार किया है।

कई सामान बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 49.18 ग्राम स्मैक के अलावा एक सुजुकी स्विफ्ट कार, दो मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल तराजू तथा रेपर/पन्नी भी बरामद की है। पुलिस को आशंका है कि डिजिटल तराजू और पैकिंग सामग्री का इस्तेमाल मादक पदार्थों की बिक्री और पैकिंग में किया जाता था।

इस संबंध में उदाकिशुनगंज थाना कांड संख्या 276/2026, दिनांक 14 सितंबर 2026 के तहत धारा 8(C)/21(b)/25 एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। मामले की जांच और आरोपियों के आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है।

छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी

कार्रवाई में उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक सुधाकर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रमेश प्रसाद यादव तथा प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक निकेत कुमार मंडल शामिल रहे।

पुलिस ने कहा है कि नशामुक्त कोशी अभियान के तहत मादक पदार्थों के कारोबार और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।