समस्तीपुर। Neha Jha Liquor Case Bail Update: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच से 75 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में जेल में बंद नेहा झा को अदालत से जमानत मिल गई है।जमानत याचिका पर कई तारीखों से सुनवाई टलने के बाद सोमवार को मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी महिला नेहा झा को जमानत प्रदान कर दी।
एसी फर्स्ट से गिरफ्तारी
नेहा झा (Neha Jha) को तीन सितंबर को समस्तीपुर जंक्शन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच से शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया था।
आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई में एच-1 कोच के कूपे से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई थी। इस दौरान नेहा के साथ सह-आरोपी ईशान कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।कई तारीख टलने के बाद राहत
गिरफ्तारी के बाद नेहा की ओर से समस्तीपुर विशेष आबकारी न्यायालय में नियमित जमानत याचिका दाखिल की गई थी। 18 सितंबर को केस डायरी न होने और 24 सितंबर को वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई टल गई थी।
इसके बाद अदालत ने अगली तारीख तय करते हुए मामले में सुनवाई की और जमानत दी।
नेटवर्क की जांच जारी
मुजफ्फरपुर रेल एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी शराब के मुख्य स्रोत और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। पुलिस ने जब्त मोबाइल की तकनीकी जांच के साथ ही शराब को शादी समारोह में ले जाने वाले दावे की पड़ताल कर रही है।जमानत मिलने के बावजूद मामले की मुख्य जांच और कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।