मधेपुरा में 68.12 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, चाय दुकान पर बेचने की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
मधेपुरा। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 68.12 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहुगढ़ भगवानपुर टोला वार्ड नंबर-12 निवासी 19 वर्षीय छोटू कुमार, पिता जयकृष्ण यादव के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर की शाम सदर थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि मधेपुरा कॉमर्स कॉलेज के पास स्थित अहिरान चाय दुकान पर एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ की बिक्री कर रहा है।
सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने छोटू कुमार को पकड़ लिया। विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से 68.12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) बरामद किया गया।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
स्मैक बरामद होने के बाद पुलिस ने मधेपुरा थाना कांड संख्या 953/26, दिनांक 21 सितंबर 2026 दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 8(c)/21(b) NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस मादक पदार्थ की बिक्री से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में भी जांच कर रही है।
बरामद सामान
- 68.12 ग्राम स्मैक
छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी
- पु०नि० सह थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार
- पु०अ०नि० लक्ष्मीनारायण महतो
- पु०अ०नि० सचिन कुमार
- पु०अ०नि० बालेश्वर दास
Kosi Live | मधेपुरा