राजपूत करणी सेना के प्रदेश सचिव बने अभिषेक सिंह तोमर
सहरसा। जिला मुख्यालय के संतनगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सह युवा उद्यमी अभिषेक सिंह तोमर को राजपूत करणी सेना ने बिहार प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन की ओर से नई जिम्मेदारी मिलने के बाद समाज के लोगों और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।
अभिषेक सिंह तोमर सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं। युवाओं के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से भी उनके संपर्क रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा का संकल्प ही उनके जीवन का लक्ष्य है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह उज्जैन द्वारा उन पर विश्वास जताकर जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उन्होंने आभार व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सचिव के रूप में उनका पहला लक्ष्य कोसी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर क्षत्रिय समाज के युवाओं सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज के सशक्त और समृद्ध होने से सर्वसमाज के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य और देश को मजबूत बनाने के लिए क्षत्रिय समाज को सामाजिक रूप से आगे आकर अपनी भूमिका निभानी होगी।
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय सलाहकार मुकेश कुमार सिंह ने अभिषेक सिंह तोमर को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े सामाजिक कार्य को आगे बढ़ाने के लिए संवेदनशीलता और मजबूत इच्छाशक्ति वाले युवाओं की आवश्यकता होती है। अभिषेक सिंह तोमर सौम्य और शालीन स्वभाव के हैं तथा लोगों को जोड़ने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अभिषेक सिंह तोमर को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा नेता जिशू सिंह, अधिवक्ता ज्योति सिंह, हरिओम सिंह, प्रभात रंजन झा, रोशन माधव, अभिजीत सिंह (सोनू), उज्ज्वल कुमार मिश्रा, आशीष रंजन, अभिषेक सिंह, मोनू सिंह, संगम सिंह, गौरव चौहान, राजा सिंह, ओमकार सिंह, सावन झा, आलोक सिंह और अभिषेक गुप्ता समेत अन्य लोगों ने हर्ष जताया।
समर्थकों ने कहा कि अभिषेक सिंह तोमर के संगठन से जुड़ने से जहां समाज के लोगों को इसका लाभ मिलेगा, वहीं संगठन को भी उनके अनुभव, सक्रियता और युवाओं के बीच पकड़ का फायदा मिलेगा।