Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णिया में मैजिक और कार की टक्कर, QRT के दो जवान समेत चार घायल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 1, 2026

पूर्णिया में मैजिक और कार की टक्कर, QRT के दो जवान समेत चार घायल

पूर्णिया में मैजिक और कार की टक्कर, QRT के दो जवान समेत चार घायल

पूर्णिया: मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक पुल के समीप मैजिक वाहन और कार की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में एसएसपी की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) के दो जवान भी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सरसों तेल से लदा एक मैजिक वाहन गुलाबबाग से मरंगा होते हुए बिहारीगंज जा रहा था। वाहन में संजय कुमार साह सवार थे। इसी दौरान मरंगा से गुलाबबाग की ओर जा रही एक कार से उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि कार चालक शराब के नशे में हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दुर्घटना के दौरान क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे एसएसपी की QRT टीम के जवान कर्मवीर कुमार और अवनीश कुमार भी वाहनों की चपेट में आकर घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही मरंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।