Kosi Live-कोशी लाइव NEWS DESK:मधेपुरा में तीन प्रखंडों को मिले नए प्रभारी बीईओ, डीएम ने जारी किया आदेश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, July 18, 2026

NEWS DESK:मधेपुरा में तीन प्रखंडों को मिले नए प्रभारी बीईओ, डीएम ने जारी किया आदेश

मधेपुरा में तीन प्रखंडों को मिले नए प्रभारी बीईओ, डीएम ने जारी किया आदेश

कोशी लाइव | मधेपुरा | पप्पू मेहता की रिपोर्ट

मधेपुरा जिले के तीन प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) के रिक्त पदों पर जिला प्रशासन ने अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। जिला पदाधिकारी के आदेश के अनुसार तीन अधिकारियों को बीईओ का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार घैलाढ़ प्रखंड में प्रखंड कृषि पदाधिकारी पूजा कुमारी, गम्हरिया प्रखंड में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रतन कुमार यादव तथा पुरैनी प्रखंड में अंशुली को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिला प्रशासन का कहना है कि इन प्रखंडों में बीईओ के पद रिक्त होने के कारण शिक्षा व्यवस्था के सुचारू संचालन और प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। संबंधित अधिकारियों ने अतिरिक्त प्रभार संभालते हुए अपने-अपने प्रखंडों में शिक्षा विभाग के कार्यों का संचालन शुरू कर दिया है।