Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:घैलाढ के श्रीनगर पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर आयोजित, 39 आवेदन प्राप्त, आयुष्मान कार्ड और शौचालय सहायता राशि वितरित - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 21, 2026

मधेपुरा:घैलाढ के श्रीनगर पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर आयोजित, 39 आवेदन प्राप्त, आयुष्मान कार्ड और शौचालय सहायता राशि वितरित

हेडलाइन:

घैलाढ के श्रीनगर पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर आयोजित, 39 आवेदन प्राप्त, आयुष्मान कार्ड और शौचालय सहायता राशि वितरित

कोशी लाइव | पप्पू मेहता की रिपोर्ट

मधेपुरा: घैलाढ प्रखंड के श्रीनगर पंचायत सरकार भवन में सोमवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही उनके समाधान का प्रयास किया गया।

शिविर के नोडल प्रभारी सह जिला पंचायत पदाधिकारी ने पांच लाभुकों को आयुष्मान भारत कार्ड प्रदान किए। वहीं जीविका समूह की दीदियों को शौचालय निर्माण के लिए 10 हजार रुपये का चेक भी वितरित किया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अविनाश कुमार ने बताया कि शिविर में विभिन्न योजनाओं एवं जनसमस्याओं से संबंधित कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निष्पादन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, बाल विकास परियोजना, जीविका, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेने और आवेदन देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

इस अवसर पर बीडीओ अविनाश कुमार, अंचलाधिकारी (सीओ) वंदना कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।