Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:बुआ-भतीजा की लव मैरिज पर बवाल: माता-पिता ने बेटी को बेरहमी से पीटा, गला दबाने का वीडियो वायरल, FIR दर्ज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, June 13, 2026

MADHEPURA:बुआ-भतीजा की लव मैरिज पर बवाल: माता-पिता ने बेटी को बेरहमी से पीटा, गला दबाने का वीडियो वायरल, FIR दर्ज

मधेपुरा में बुआ-भतीजा की लव मैरिज पर बवाल: माता-पिता ने बेटी को बेरहमी से पीटा, गला दबाने का वीडियो वायरल, FIR दर्ज
मधेपुरा: Madhepura जिले के Shankarpur थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेम विवाह करने वाली एक युवती को उसके ही माता-पिता ने बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवती के साथ मारपीट और गला दबाने की कोशिश साफ दिखाई दे रही है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हसनपुरा गांव की Pooja Kumari ने लगभग एक महीने पहले अपने रिश्ते के भतीजे Bittu Kumar से प्रेम विवाह किया था। दोनों के घर एक-दूसरे के काफी करीब हैं। रिश्ते में बुआ-भतीजा होने के कारण इस शादी का दोनों परिवारों और ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया।
परिवार और समाज की नाराजगी के बाद सामाजिक स्तर पर एक पंचायत बुलाई गई। पंचायत में प्रेमी जोड़े को अलग करने का फैसला लिया गया। साथ ही लड़का पक्ष पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जो लड़की के परिवार को दिया गया। स्थानीय मुखिया Birendra Sharma ने पंचायत में हुए फैसले की पुष्टि की है।
पिता ने पैर से गला दबाने की कोशिश
बताया जा रहा है कि 8 जून को युवती की मां Dulari Devi उसके ससुराल पहुंचीं और समझाने-बुझाने के बहाने उसे मायके ले आईं। आरोप है कि घर पहुंचते ही युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी गई।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती की मां उसके बाल पकड़कर जमीन पर पटक रही है, जबकि पिता उसके गले पर पैर रखकर दबाने की कोशिश कर रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश बढ़ गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को बचाकर थाने ले गई। Shankarpur Police Station के थानाध्यक्ष Rajiv Kumar ने बताया कि पीड़िता की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। वायरल वीडियो और आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मां बोली— ससुराल वालों के कहने पर केस किया
पीड़िता की मां दुलारी देवी ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को बड़े लाड़-प्यार से पाला और मैट्रिक तक पढ़ाया, लेकिन बेटी ने परिवार की इच्छा के खिलाफ प्रेम विवाह कर लिया। उनका कहना है कि परिवार ने बेटी की शादी को लेकर कई सपने देखे थे, जो इस विवाह से टूट गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी अपने ससुराल वालों के बहकावे में आकर अब अपने ही माता-पिता पर केस कर रही है। मां ने यह भी स्वीकार किया कि लड़का पक्ष के साथ विवाद के बाद उन्होंने बेटी के साथ मारपीट की थी। साथ ही कहा कि अब उनका बेटी से कोई संबंध नहीं है।
मैट्रिक परीक्षा से पहले घर छोड़कर भागे थे दोनों
लड़के के पिता Gajendra Rajbhar ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा से कुछ दिन पहले दोनों घर छोड़कर चले गए थे। काफी खोजबीन के बाद लड़की को वापस उसके परिवार के हवाले किया गया।
इसके बाद पंचायत में दोनों को अलग करने का निर्णय लिया गया और लड़की की शादी के लिए लड़का पक्ष से 1 लाख रुपये देने का फैसला हुआ। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने किसी तरह यह रकम जुटाकर लड़की के माता-पिता को दी।
हत्या की कोशिश का आरोप
लड़के के पिता ने बताया कि बाद में लड़की को उसके ननिहाल भेज दिया गया, लेकिन वहीं से दोनों फिर संपर्क में आए और दोबारा घर छोड़कर दूसरे राज्य चले गए। कुछ दिनों बाद दोनों वापस गांव लौट आए।
आरोप है कि 8 जून को लड़की की मां उसे जबरन अपने घर ले गई और घर के बाहर तेज धूप में काफी देर तक खड़ा रखा। इसके बाद माता-पिता ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और हत्या का प्रयास किया।
घटना के बाद लड़के के परिवार ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसने थाने में आवेदन दिया।
लड़के के पिता ने कहा कि उनका परिवार बहू को अपने साथ रखने के लिए तैयार है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो, पीड़िता के आवेदन और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।