Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA:खगड़िया में ठनका का कहर: पिता-पुत्र समेत 4 की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, June 11, 2026

KHAGARIA:खगड़िया में ठनका का कहर: पिता-पुत्र समेत 4 की मौत

खगड़िया। खगड़िया में गुरुवार की सुबह अलग-अलग जगहों पर ठनका (वज्रपात) गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। गोगरी प्रखंड के पौरा थाना अंतर्गत बलतारा पंचायत स्थित फुलबड़िया बहियार अवस्थित दुखहरण बाबा स्थान के पास ठनका गिरने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र आशुतोष यादव (26) और अंकेश कुमार (10) समेत विद्यानंद यादव (62) शामिल हैं। जबकि तीन लोग घायल हैं। घायलों में दो को इलाज को लेकर चौथम सीएचसी भेजा गया है। 

नारदपुर गांव में एक की मौत

चौथम सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि दोनों घायल खतरे से बाहर है। घटना की पुष्टि गोगरी सीओ दीपक कुमार ने की है।

वहीं बेलदौर प्रखंड के नारदपुर गांव में ठनका गिरने से युवक कुश कुमार की मौत हो गई। इसकी पुष्टि बेलदौर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने की है।