Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL:40 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 8, 2026

SUPAUL:40 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भारत-नेपाल सीमा पर 40 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सुपौल (कुनौली) कोशी लाइव रिपोर्ट: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और कुनौली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। कोशी नदी के समीप चलाए गए विशेष अभियान में सुरक्षा बलों ने लगभग 40 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर हुई संयुक्त कार्रवाई

45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी कुनौली क्षेत्र अंतर्गत सीमा स्तंभ संख्या 221/1 और कोशी नदी पलार स्पर संख्या-03 के समीप मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसएसबी और कुनौली थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर चिन्हित स्थान पर घेराबंदी की गई।

जूट की बोरियों में छिपाकर रखा था गांजा

तलाशी अभियान के दौरान भारतीय सीमा क्षेत्र में दो संदिग्ध युवकों को जूट की बोरियों के साथ पकड़ा गया। बोरियों की जांच करने पर उसमें रखे पारदर्शी प्लास्टिक के 40 पैकेट से कुल 39.900 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

इसके अलावा तस्करों के पास से पुलिस ने निम्न सामान भी जब्त किया है—

  • 02 मोबाइल फोन
  • 01 ईयरबड्स
  • 131 रुपये नकद

गिरफ्तार तस्करों की हुई पहचान

गिरफ्तार दोनों तस्करों की पहचान कुनौली क्षेत्र के रहने वाले के रूप में हुई है—

  1. अर्जुन कुमार यादव (25 वर्ष)
    पिता – इंद्रदेव यादव, ग्राम कमलपुर, कुनौली

  2. दीपक कुमार शर्मा (23 वर्ष)
    पिता – विजय कुमार शर्मा, ग्राम कमलपुर, कुनौली

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस

एसएसबी ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद गांजा, मोबाइल और अन्य सामान के साथ दोनों आरोपियों को कुनौली थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों और मुख्य सरगना की तलाश में जुट गई है।

सीमा क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है।