Kosi Live-कोशी लाइव CRIME:पूर्णिया के चर्चित सूरज बिहारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, रिमांड पर पूछताछ में अभियुक्त ने कबूला—छीनी गई पिस्टल से मारी गोली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 20, 2026

CRIME:पूर्णिया के चर्चित सूरज बिहारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, रिमांड पर पूछताछ में अभियुक्त ने कबूला—छीनी गई पिस्टल से मारी गोली

हेडलाइन:
पूर्णिया के चर्चित सूरज बिहारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, रिमांड पर पूछताछ में अभियुक्त ने कबूला—छीनी गई पिस्टल से मारी गोली

खबर:
पूर्णिया. चर्चित सूरज बिहारी हत्याकांड में जेल में बंद सभी सात नामजद अभियुक्तों को मरंगा थाना पुलिस ने रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की है। पुलिस ने दो चरणों में 24-24 घंटे की रिमांड अवधि लेकर अलग-अलग दिनों में सभी आरोपियों से पूछताछ की।

मंगलवार को स्नेहिल झा, उसका भाई आदित्य ठाकुर और अंशु सिंह से पूछताछ की गई, जबकि गुरुवार को ब्रजेश सिंह, उसका भाई नंदू सिंह, रजनीश सिंह और अमन सिंह से सवाल-जवाब हुए।

थानाध्यक्ष कौशल कुमार के अनुसार, पूछताछ के दौरान ब्रजेश सिंह ने खुलासा किया कि झड़प के दौरान उसने सूरज बिहारी की लाइसेंसी पिस्टल छीन ली थी और उसी हथियार से गोली मारकर हत्या की थी। हालांकि, उसने वही बयान दोहराया जो गिरफ्तारी के बाद दिया था।

शुक्रवार को ब्रजेश सिंह, नंदू सिंह, रजनीश सिंह और अमन सिंह को मेडिकल जांच के बाद फिर से जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि 27 जनवरी को गुलाबबाग चौहान टोला निवासी युवा व्यवसायी सूरज बिहारी की मरंगा थाना क्षेत्र के बसंत विहार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई उदय कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें तीन अज्ञात सहित सात लोगों को नामजद किया गया।

घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। गिरफ्तारी नहीं होने पर 3 फरवरी को कोर्ट से कुर्की का आदेश लिया गया और आरोपियों के घर इश्तहार चिपकाए गए। पुलिस दबाव बढ़ने के बाद सभी आरोपियों ने थाना और कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।