इस दौरान सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया. दरोगा ने बिहार पुलिस एसोसिएशन से शिकायत की. आरोपी डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
दो मंजिला ऑफिस में बुलाया
दरोगा राहुल कुमार को समीक्षा के बहाने अनुमंडल परिसर स्थित दो मंजिला ऑफिस में बुलाया. उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. हालांकि, खगड़िया में कुछ भी बोलने से मना कर दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि उनके साथ जो भी घटना घटी है, उसकी शिकायत पुलिस एसोसिएशन बिहार के पदाधिकारियों से की गई है. घटना के बाद से वे मानसिक प्रताड़ना से जूझ रहे हैं. घटना 17 अप्रैल 2026 के दोपहर की बताई जा रही है.

दरोगा ने बिहार पुलिस एसोसिएशन से शिकायत की.
डीएसपी ने कुछ भी बोलने से किया इनकार
आलोक ने डीजीपी बिहार और गृह सचिव को लेटर लिखकर कार्रवाई की मांग की है. डीएसपी मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि आरोप तो कोई भी लगा सकता है. इस पर मेरा कोई कमेंट नहीं होगा.