Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:सिंहेश्वर में मारपीट से हुई मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 11, 2026

MADHEPURA:सिंहेश्वर में मारपीट से हुई मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

सिंहेश्वर में मारपीट से हुई मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के रमानी गांव में मारपीट के कारण हुई मौत मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य वारंटी को भी पुलिस ने दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।


मृतक के पिता ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गत दिनों हुई घटना में मृतक अमर कुमार के पिता अमोल धामिन ने सिंहेश्वर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। प्राथमिकी में रमानी टोला वार्ड संख्या-7 निवासी अमोल धामिन ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे की मौत मारपीट के कारण हुई है।

इस मामले में 10 नामजद सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।

पहले दो आरोपी जा चुके हैं जेल

पुलिस ने बताया कि मामले में पूर्व में ऊषा देवी एवं हरेराम पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेजा जा चुका है। वहीं सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रमानी टोला वार्ड संख्या-7 निवासी दीपक कुमार उर्फ पिकु पासवान एवं सुभाष कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

थाना पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही एक अन्य वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।