Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA:छिपकर मिलने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका, ग्रामीणों ने बनवा दी जोड़ी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 22, 2026

KHAGARIA:छिपकर मिलने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका, ग्रामीणों ने बनवा दी जोड़ी

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में एक प्रेम प्रसंग सामाजिक सहमति के बाद विवाह में बदल गया. गांव के मंदिर परिसर में ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए. घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार सियादतपुर अगुवानी पंचायत क्षेत्र के एक युवक और जोरावरपुर पंचायत की एक युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों एक-दूसरे से मिलते-जुलते थे और साथ जीवन बिताना चाहते थे.

बताया जाता है कि बीती रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था. इसी दौरान दोनों बातचीत कर रहे थे कि ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों से पूछताछ की गई.

पूछताछ के दौरान युवक और युवती ने खुलकर एक-दूसरे से प्रेम करने और साथ रहने की इच्छा जाहिर की. इसके बाद ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने दोनों परिवारों से बातचीत की. सामाजिक सहमति बनने के बाद गांव के मंदिर परिसर में विवाह कराने का निर्णय लिया गया.

मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान के साथ प्रेमी युगल का विवाह संपन्न कराया गया. इस दौरान लोगों ने नवदंपती को आशीर्वाद भी दिया.

ग्रामीणों ने इसे सामाजिक जिम्मेदारी और आपसी सहमति का उदाहरण बताया. वहीं इलाके में इस अनोखे विवाह की चर्चा देर रात तक होती रही.