Kosi Live-कोशी लाइव वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड, IPL में बन गए भारत के नए सिक्सर किंग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 17, 2026

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड, IPL में बन गए भारत के नए सिक्सर किंग

Most Sixes in an IPL Season: छोटी सी उम्र में वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने IPL में छक्कों का एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस तरह वह अब भारत के लिए आईपीएल के नए सिक्सर किंग हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड उन्होंने तोड़ दिया है।

आईपीएल के एक सीजन में भारतीय बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अभी तक अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज था, जो उन्होंने 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए बनाया था। अब वैभव सूर्यवंशी ने यह रिकॉर्ड धराशायी कर दिया है। अभिषेक शर्मा ने एसआरएच के लिए 2024 में कुल 42 छक्के जड़े थे, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने जैसे ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में तीसरा छक्का अपनी पारी में लगाया, वैसे ही अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड टूट गया।