Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR CRIME:दिनदहाड़े राजस्व कर्मचारी को अपराधियों ने गोली मारी, हमलावर फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 17, 2026

BIHAR CRIME:दिनदहाड़े राजस्व कर्मचारी को अपराधियों ने गोली मारी, हमलावर फरार

सारण के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मोती छपरा पुल के समीप रविवार को अपराधियों ने एक राजस्व कर्मचारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

घटना उस समय हुई जब मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने पीछे से आकर कर्मचारी पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए.

सिवान के भगवानपुर में कार्यरत हैं कर्मचारी

घायल की पहचान खैरा थाना क्षेत्र निवासी मंजूर अंसारी के पुत्र असलम अंसारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि असलम अंसारी सिवान के भगवानपुर में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं. रविवार को उन्हें विभाग से किसी आवश्यक कार्य के सिलसिले में बुलाया गया था. काम पूरा कर वे अपने घर लौट रहे थे, तभी मोती छपरा पुल के पास घात लगाए अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया.

पुलिस जांच में जुटी,अपराधियों की हो रही पहचान

राजस्व कर्मचारी को गोली उनके कंधे में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची सहाजितपुर थाना पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.