Kosi Live-कोशी लाइव वियतनाम के राष्ट्रपति का बिहार दौरा, CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत; हाई अलर्ट पर बोधगया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 5, 2026

वियतनाम के राष्ट्रपति का बिहार दौरा, CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत; हाई अलर्ट पर बोधगया

गया। वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम गया पहुंच गए हैं। यहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद राष्ट्रपति तो लाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच महाबोधि मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर के सचिव डॉ महाश्वेता महारथी ने उन्हें पवित्र खादा पहनाकर स्वागत किया।

वियतनाम के राष्ट्रपति के साथ बिहार के मुख्यमंत्री ने भी भगवान बुद्ध को नमन किया। दोनों वियतनाम मठ (मोनास्ट्री) भी जाएंगे। तो लाम के दौरे के चलते गया में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

कई रूटों में आवगमन बंद

वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित है।

जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार, 5 मई को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक गेट संख्या-05 (हवाई अड्डा) से टेकुना फार्म, दोमुहान, नोड-01 होते हुए महाबोधि मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रत‍िबंध‍ित हैं।

इसके अलावा नोड-01 से करमापा मंदिर जाने वाली सड़क पर भी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक है। प्रशासन ने बताया कि इन मार्गों के बंद रहने के दौरान सभी वाहनों को वैकल्पिक रूट से गुजरना होगा। शेरघाटी-चेरकी-गुलेरियाचक-सिकरिया मोड़ मार्ग से यातायात सामान्य रूप से संचालित किया जाएगा।