Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:इंगेजमेंट के बाद प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी: दिसंबर में तय थी शादी की तारीख, बोले- अब दूर रहना मुश्किल था - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 7, 2026

BIHAR:इंगेजमेंट के बाद प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी: दिसंबर में तय थी शादी की तारीख, बोले- अब दूर रहना मुश्किल था

तय तारीख से पहले प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी: मोबाइल पर बातचीत में बढ़ा प्यार, मंदिर में लिए सात फेरे

दरभंगा के भरवाड़ा स्थित में एक प्रेमी जोड़े ने तय तारीख से पहले ही प्रेम विवाह कर लिया। दोनों की शादी परिवार वालों की ओर से दिसंबर महीने में तय की गई थी, लेकिन मोबाइल पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम इतना बढ़ गया कि उन्होंने मंदिर पहुंचकर तुरंत शादी करने का फैसला कर लिया। खास बात यह रही कि दोनों परिवारों ने इस विवाह पर कोई आपत्ति नहीं जताई और नवदंपति को साथ रखने की सहमति दे दी।

Loading advertisement...

दिसंबर में तय थी शादी, बातचीत के दौरान बढ़ी नजदीकियां

दूल्हे आनंद कुमार की मां ने बताया कि वह एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में गई थीं, जहां उन्हें पिंकी कुमारी पसंद आई। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे आनंद कुमार के लिए लड़की का रिश्ता रखा। दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और दिसंबर महीने में शादी तय कर दी गई।

इसी दौरान लड़का और लड़की के बीच फोन नंबर का आदान-प्रदान हुआ। मोबाइल पर लगातार बातचीत के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और उनका प्रेम बढ़ता चला गया। परिवार की सहमति पहले से होने के कारण दोनों ने अपनी इच्छा से मंदिर में विवाह करने का निर्णय लिया।

युवक बोला- अब इंतजार करना मुश्किल हो गया था

आनंद कुमार ने बताया कि शादी तय होने के बावजूद दिसंबर तक काफी समय बाकी था। इस बीच फोन पर रोज बातचीत होने लगी और दोनों एक-दूसरे से गहरा लगाव महसूस करने लगे।

उन्होंने कहा कि अब दोनों के लिए एक-दूसरे से दूर रहना मुश्किल हो गया था। इसी कारण दोनों ने फैसला किया कि बिना देर किए मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर शादी कर ली जाए।

30 किलोमीटर दूर से पहुंची दुल्हन

आनंद ने बताया कि पिंकी कुमारी करीब 30 किलोमीटर दूर से भरवाड़ा स्थित मंदिर पहुंची, जबकि वह खुद करीब 5 किलोमीटर दूर से वहां पहुंचे। मंदिर में पुजारी और परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया।

दुल्हन बोली- एक-दूसरे के बिना रहना मुश्किल था

पिंकी कुमारी ने बताया कि परिवार की ओर से शादी पहले ही तय हो चुकी थी, लेकिन शादी में अभी काफी समय बाकी था। मोबाइल पर लगातार बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम बढ़ गया और उन्होंने साथ रहने का फैसला कर लिया।

उन्होंने कहा कि दोनों एक-दूसरे के बिना नहीं रह पा रहे थे, इसलिए मंदिर पहुंचकर शादी कर ली।

पुजारी ने कराई वैदिक रीति से शादी

राम जानकी मंदिर के पुजारी ने बताया कि दोनों की शादी पहले से तय थी और दिसंबर महीने में होनी थी। लेकिन दोनों जल्द ही विवाह करना चाहते थे, इसलिए मंदिर पहुंचकर शादी कराने की इच्छा जताई।

इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोनों का विधिवत विवाह कराया गया। पुजारी ने बताया कि लड़की के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई थी और उन्होंने भी इस विवाह पर सहमति जता दी।