Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:पूर्णिया की बेटी लेसी सिंह ने संभाला भवन निर्माण विभाग का प्रभार, आठवीं बार बनीं बिहार की एकमात्र महिला मंत्री - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 12, 2026

BIHAR:पूर्णिया की बेटी लेसी सिंह ने संभाला भवन निर्माण विभाग का प्रभार, आठवीं बार बनीं बिहार की एकमात्र महिला मंत्री

पूर्णिया की बेटी लेसी सिंह ने संभाला भवन निर्माण विभाग का प्रभार, आठवीं बार बनीं बिहार की एकमात्र महिला मंत्री

पटना/पूर्णिया: पूर्णिया की बेटी और वरिष्ठ भाजपा नेत्री ने पटना स्थित विश्वेश्वरैया भवन में भवन निर्माण विभाग के मंत्री के रूप में विधिवत प्रभार ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने बिहार की एकमात्र महिला मंत्री के रूप में आठवीं बार मंत्री बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्री लेसी सिंह ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर भवन निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं और चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान विभाग की योजनाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनमुखी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्ध कार्य पर जोर

मंत्री लेसी सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ आम लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीमांचल में खुशी का माहौल

लेसी सिंह के भवन निर्माण विभाग का प्रभार संभालने को लेकर पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और समर्थकों ने इसे जिले और सीमांचल के लिए गर्व का क्षण बताया है।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में विभाग नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।