Kosi Live-कोशी लाइव भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, दो थाई नागरिक समेत चार लोग गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 12, 2026

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, दो थाई नागरिक समेत चार लोग गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, दो थाई नागरिक समेत चार लोग गिरफ्तार

किशनगंज: जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत गलगलिया स्थित भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो थाई नागरिक, एक नेपाली नागरिक और एक भारतीय नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार तड़के करीब 5:30 बजे की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, एसएसबी की 41वीं बटालियन रानीडांगा को भारत-नेपाल सीमा से सटे रतखोला क्षेत्र में तीसरे देश के नागरिकों की संदिग्ध आवाजाही की विशेष खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद सीमा स्तंभ संख्या 88/08 के समीप नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।

इलाके की घेराबंदी कर दबोचे गए संदिग्ध

एसएसबी के BOP मदनजोत के जवानों और क्विक रिस्पॉन्स टीम ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार लोग सीमा क्षेत्र के रास्ते भारत में प्रवेश करने या अन्य स्थानों तक जाने का प्रयास कर रहे थे।

दस्तावेजों और यात्रा विवरण की जांच जारी

एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार लोगों के पास मौजूद दस्तावेजों और यात्रा संबंधी जानकारियों की गहन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन लोगों का वास्तविक उद्देश्य क्या था और क्या इनके तार किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।

स्थानीय पुलिस और एजेंसियों को सौंपे गए आरोपी

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एसएसबी ने सभी गिरफ्तार लोगों को संबंधित एजेंसियों और स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।