Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:चार माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर जलाकर हत्या का आरोप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 16, 2026

BIHAR:चार माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर जलाकर हत्या का आरोप

जमुई में चार माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर जलाकर हत्या का आरोप

जमुई: जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में चार माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर तेल छिड़ककर जिंदा जलाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।

मृतका की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के बसैया गांव निवासी कुंदन चौधरी की पत्नी निभा कुमारी (21) के रूप में हुई है। निभा की शादी 10 फरवरी 2022 को श्यामसुंदर चौधरी के पुत्र कुंदन चौधरी के साथ हुई थी। उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। परिजनों के अनुसार निभा वर्तमान में चार माह की गर्भवती थी।

पति पर दूसरी महिला से संबंध का आरोप

मृतका के मायके अलीगंज थाना क्षेत्र के धनामा गांव निवासी पिता राजेश Kumar और भाई अखिलेश कुमार ने बताया कि कुंदन चौधरी का किसी दूसरी लड़की से संबंध था, जिसका निभा विरोध करती थी। इसी बात को लेकर पति और ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे।

परिजनों का आरोप है कि विरोध करने पर पति कुंदन चौधरी, ससुर श्यामसुंदर चौधरी, ननद सुनीता देवी और अन्य ससुराल वालों ने मिलकर निभा कुमारी पर तेल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

पड़ोसियों ने दी घटना की सूचना

बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी पड़ोसियों ने मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

मायके पक्ष ने सिकंदरा थाना में लिखित आवेदन देकर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।