Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:पत्नी के बेवफाई से टूटे पति ने दी थी जान, फरार पत्नी और आशिक पूर्णिया से गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 21, 2026

BIHAR:पत्नी के बेवफाई से टूटे पति ने दी थी जान, फरार पत्नी और आशिक पूर्णिया से गिरफ्तार

पत्नी के प्रेम प्रसंग से टूटे पति ने दी थी जान, फरार पत्नी और आशिक पूर्णिया से गिरफ्तार
कटिहार | रौतारा:
हसनगंज-कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रौतारा शेखटोला में पत्नी के वियोग में युवक द्वारा फंदे से लटककर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपितों को पूर्णिया जिले के धमदाहा क्षेत्र से पकड़ा गया।
थानाध्यक्ष लालसार बिंद ने बताया कि कुछ दिन पहले रौतारा शेखटोला निवासी ताहिर ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी जूही खातून अपने तीन बच्चों को छोड़कर गहने और जेवरात लेकर अपने प्रेमी महताब उर्फ पिंटू के साथ फरार हो गई थी। पत्नी के चले जाने के गम में ताहिर ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए रौतारा थाना में कांड संख्या 101/26 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी पूर्णिया जिले के धमदाहा क्षेत्र में छिपे हुए हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने धमदाहा में छापेमारी अभियान चलाया और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महताब उर्फ पिंटू, पिता शेख जमीर तथा जूही खातून, पति स्वर्गीय ताहिर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपितों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया है।