Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णिया में दिनदहाड़े गोलीकांड, थाना से 500 मीटर दूर दो युवकों को मारी गोली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 19, 2026

पूर्णिया में दिनदहाड़े गोलीकांड, थाना से 500 मीटर दूर दो युवकों को मारी गोली

 पूर्णिया में दिनदहाड़े गोलीकांड, थाना से 500 मीटर दूर दो युवकों को मारी गोली
पूर्णिया के के-हाट थाना क्षेत्र स्थित कॉलेज चौक के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार सवार दो युवकों को गोली मार दी। घटना थाना से महज 500 मीटर दूरी पर हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
घायलों की पहचान कटिहार के हृदयगंज निवासी अमन Kumar सानू और रोहित कुमार के रूप में हुई है। अमन को बांह चीरते हुए पेट के पास गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि रोहित के हाथ में गोली लगी है।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक दोस्तों के साथ मटन पार्टी के बाद कॉलेज गेट के पास कार में बैठे थे। इसी दौरान बुलेट बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने कार का गेट खोलने को कहा। विरोध होने पर कहासुनी हुई और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।