बिहार के कैमूर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मोहनियां थाना क्षेत्र में शादी के महज 5 दिन बाद ही नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। आरोप है कि जाते-जाते वह घर से करीब 10.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और ढाई लाख रुपये नकद भी ले गई।
पीड़ित पति उमेश कुमार गुप्ता ने मोहनियां थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, उमेश की शादी 12 मई 2026 को कटरा कला निवासी रानी कुमारी से हुई थी। शादी के बाद दुल्हन ने बीमारी का बहाना बनाकर पति से दूरी बनाए रखी।
बताया जा रहा है कि 17 मई की रात परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। इसी दौरान दुल्हन घर का कीमती सामान दो ट्रॉली बैग में भरकर अपने कथित प्रेमी अमित साह उर्फ सचिन साह के साथ फरार हो गई। सुबह परिवार वालों ने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला था और कई कमरों की सिटकनी बाहर से बंद थी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।