सुपौल में 5 आंगनबाड़ी सेविकाएं चयनमुक्त: योजनाओं में लापरवाही और अनियमितता पर DM सावन कुमार का बड़ा एक्शन
सावन कुमार के निर्देश पर सुपौल जिले के प्रतापगंज परियोजना क्षेत्र में कार्यरत पांच आंगनबाड़ी सेविकाओं को चयनमुक्त कर दिया गया है। विभागीय कार्यों में लगातार लापरवाही, अनुशासनहीनता और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गड़बड़ी के आरोप में यह कार्रवाई 18 मई 2026 से प्रभावी मानी गई है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ), प्रतापगंज ने अलग-अलग प्रतिवेदन के माध्यम से जिलाधिकारी को संबंधित सेविकाओं के खिलाफ शिकायत भेजी थी। जांच के दौरान यह पाया गया कि कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक नहीं पहुंचाया जा रहा था।
लाभार्थियों को योजनाओं से वंचित रखने का आरोप
प्रतिवेदन में कहा गया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY), मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (MKUY) और टेक होम राशन (THR) जैसी योजनाओं में गंभीर लापरवाही बरती जा रही थी। पात्र महिलाओं और बच्चों को योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल रहा था, जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा था।
इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों की संख्या भी काफी कम पाई गई। अधिकारियों ने इसे सेविकाओं की उदासीन कार्यशैली का परिणाम बताया।
नियमित रूप से नहीं खुल रहे थे केंद्र
जांच में यह भी सामने आया कि कई सेविकाएं अक्सर केंद्र से अनुपस्थित रहती थीं और आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन नियमित रूप से नहीं किया जा रहा था। विभाग द्वारा पहले भी कई बार मानदेय कटौती जैसी कार्रवाई की गई थी, लेकिन कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ।
प्रतिवेदन में कहा गया कि संबंधित सेविकाएं विभागीय जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर नहीं थीं, जिसके कारण प्रतापगंज परियोजना की उपलब्धि जिला स्तर पर कमजोर हो रही थी।
इन सेविकाओं पर हुई कार्रवाई
चयनमुक्त की गई सेविकाओं में शामिल हैं—
चिलौनी दक्षिण पंचायत की अफसाना खातुन
श्रीपुर पंचायत की सुमिधा देवी
श्रीपुर पंचायत की स्वप्न सुधा देवी
श्रीपुर पंचायत की रिणु कुमारी
गोविंदपुर पंचायत की ब्यूटी कुमारी
जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश की प्रतिलिपि संबंधित सेविकाओं, बाल विकास परियोजना कार्यालय प्रतापगंज, निदेशक आईसीडीएस बिहार पटना और कोशी प्रमंडल सहरसा के आयुक्त को भी भेज दी गई है।
DM ने कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
जिलाधिकारी सावन कुमार ने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाओं में लापरवाही और अनियमितता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें लापरवाही करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी