Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णिया में 307 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक और मोबाइल जब्त - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 8, 2026

पूर्णिया में 307 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक और मोबाइल जब्त

पूर्णिया में 307 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक और मोबाइल जब्त

पूर्णिया जिले के के0 नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मोटरसाइकिल, 307.38 ग्राम स्मैक एवं दो मोबाइल फोन बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान धमदाहा थाना क्षेत्र के मोगलिया पुरैंधा निवासी बिट्टू कुमार (24 वर्ष), पिता विजय दास, वार्ड संख्या-07 एवं सैनी दास (50 वर्ष), पिता स्वर्गीय चंदन दास, वार्ड संख्या-09 के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिलने के बाद विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 307.38 ग्राम स्मैक, दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।