Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा पुलिस की बड़ी सफलता, 2025 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 8, 2026

मधेपुरा पुलिस की बड़ी सफलता, 2025 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक बरामद

मधेपुरा पुलिस की बड़ी सफलता, 2025 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक बरामद

मधेपुरा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मधेपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। परमानंदपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर 2025 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब से भरा एक छह चक्का ट्रक बरामद किया है। हालांकि कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर चार से पांच तस्कर मौके से फरार हो गए।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 08 मई 2026 को करीब 03:20 बजे पूर्वाह्न में परमानंदपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि मुंगराहा पोखर स्थित चिमनी भट्ठा के पास एक उजला एवं लाल रंग के छह चक्का ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब उतारी जा रही है।

सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर परमानंदपुर थाना पुलिस एवं सशस्त्र बल की टीम गठित कर सुनियोजित तरीके से छापेमारी एवं घेराबंदी की गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान चार से पांच अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस फरार तस्करों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद

पुलिस द्वारा ट्रक की विधिवत तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में—

  • ROYAL CHALLENGE PREMIUM GOLD WHISKY 750 ML का 80 कार्टन बरामद हुआ। प्रत्येक कार्टन में 12 बोतल शराब थी। इस प्रकार कुल 720 लीटर शराब बरामद हुई। सभी बोतलों पर “For Sale Jharkhand Only” अंकित पाया गया।

  • इसके अलावा ROYAL CHALLENGE PREMIUM GOLD WHISKY 375 ML का 145 कार्टन बरामद किया गया। प्रत्येक कार्टन में 24 बोतल शराब थी। कुल 1305 लीटर शराब बरामद हुई। इन बोतलों पर “For Sale Punjab Only” अंकित था।

इस प्रकार कुल 2025 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

प्राथमिकी दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

उक्त मामले में परमानंदपुर थाना कांड संख्या-52/26, दिनांक 08.05.2026 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 की धारा 30(a)/41 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।

बरामद सामान

  • 2025 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब
  • एक छह चक्का ट्रक
  • मक्का का फोफी – 100 बोरा

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

इस कार्रवाई का नेतृत्व ने किया। छापेमारी दल में , , , अशोक कुमार सिंह, रवि रंजन कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।