Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/ग्वालपाड़ा में स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 1.69 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 24, 2026

मधेपुरा/ग्वालपाड़ा में स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 1.69 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद

मधेपुरा में स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 1.69 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद
ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध स्मैक कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान वार्ड संख्या-06 निवासी बालकिशोर यादव के 19 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। उसे बसबिट्टी के पास से पकड़ा गया।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर तमजीद अहमद खाँ पुलिस बल के साथ गश्ती और वाहन जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि बसबिट्टी के पास एक युवक स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने की तैयारी कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। पुलिस वाहन को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा-50 के तहत तलाशी ली, जिसमें आरोपी के पास से 1.69 ग्राम स्मैक, सिल्वर पेपर के 12 छोटे टुकड़े, एक ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 4,250 रुपये नकद बरामद किए गए।
मौके पर ही जब्ती सूची तैयार कर सभी सामान जब्त कर लिया गया। इस मामले में ग्वालपाड़ा थाना कांड संख्या 86/2026 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया