Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 130.8 ग्राम स्मैक, 8 लीटर शराब बरामद; 2 गिरफ्तार, 1 फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 2, 2026

मधेपुरा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 130.8 ग्राम स्मैक, 8 लीटर शराब बरामद; 2 गिरफ्तार, 1 फरार

मधेपुरा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 130.8 ग्राम स्मैक, 8 लीटर शराब बरामद; 2 गिरफ्तार, 1 फरार

मधेपुरा। जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सूखे नशे के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान कुल 130.8 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ, 8 लीटर देशी शराब, डिजिटल तराजू व मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।


गुप्त सूचना पर छापेमारी, पहली गिरफ्तारी

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 30.04.2026 की रात में सूखे नशे की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर दंडाधिकारी के सहयोग से छापेमारी की गई।

सबसे पहले मंटू कुमार (पिता- नंद किशोर यादव, निवासी बेलो कला) को 5.40 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ, एक एंड्रॉयड मोबाइल और डिजिटल तराजू के साथ गिरफ्तार किया गया।


निशानदेही पर दूसरे ठिकाने से बड़ी बरामदगी

गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम तमोट परसा स्थित सुमन कुमार के घर छापेमारी की, जहां से 117 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ, 6 लीटर देशी शराब और सिल्वर पेपर बरामद किया गया। हालांकि, सुमन कुमार मौके से फरार हो गया।


तीसरी कार्रवाई में एक और आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने पुनः कार्रवाई करते हुए मंटू कुमार (पिता- सुनील यादव, निवासी तमोट परसा, वार्ड-13) को उसके घर से 8.40 ग्राम स्मैक, 2 लीटर देशी शराब, सिल्वर रोल पेपर और एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।


कुल बरामदगी का विवरण

  • स्मैक जैसा मादक पदार्थ: 130.8 ग्राम
  • देशी चुलाई शराब: 8 लीटर
  • डिजिटल तराजू: 1 अदद
  • मोबाइल फोन: 2 अदद
  • सिल्वर पेपर व अन्य पैकिंग सामग्री

गिरफ्तार व फरार अभियुक्त

गिरफ्तार:

  1. मंटू कुमार (उम्र करीब 25 वर्ष), पिता- नंद किशोर यादव, सा० बेलो कला, वार्ड-07
  2. मंटू कुमार (उम्र करीब 26 वर्ष), पिता- सुनील यादव, सा० तमोट परसा, वार्ड-13

फरार:

  • सुमन कुमार, पिता- हरिलाल यादव, सा० तमोट परसा, वार्ड-13

मामला दर्ज, जांच जारी

इस संबंध में मुरलीगंज थाना कांड संख्या- 247/26, दिनांक 01.05.2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(C)/21(B) एवं बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष नुरुल हक, अंचलाधिकारी बिरेंद्र विप्रोहित (दंडाधिकारी), जिला तकनीकी शाखा के मो. हारून सहित मुरलीगंज थाना के कई पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल शामिल थे।


(रिपोर्ट: कोशी लाइव)