Kosi Live-कोशी लाइव बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 26.300 किलो चांदी के बिस्कुट व आभूषण के साथ वांछित अभियुक्त अशोक साह गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, April 19, 2026

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 26.300 किलो चांदी के बिस्कुट व आभूषण के साथ वांछित अभियुक्त अशोक साह गिरफ्तार

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 26.300 किलो चांदी के बिस्कुट व आभूषण के साथ वांछित अभियुक्त अशोक साह गिरफ्तार

पटना/भोजपुर। बिहार पुलिस की अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक बड़ी कार्रवाई में बिहार एसटीएफ, भोजपुर और बेगूसराय जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने वांछित अभियुक्त अशोक साह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 26.300 किलोग्राम चोरी का चांदी का बिस्कुट तथा अन्य आभूषण बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 18 अप्रैल 2026 को छापेमारी कर की गई। गिरफ्तार अभियुक्त अशोक साह भोजपुर जिले में हुई बड़ी चोरी की घटना में वांछित था।

आभूषण दुकान में हुई थी बड़ी चोरी

बताया गया कि 18 फरवरी 2026 को शटरकटवा गैंग द्वारा भोजपुर जिले के गजराजगंज थाना क्षेत्र स्थित एक आभूषण दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल अपराधी सोनपाल, जिला शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

गिरफ्तार अपराधी सोनपाल ने पूछताछ में खुलासा किया कि चोरी किए गए आभूषण बेगूसराय जिले के पंचवटी ज्वेलर्स के मालिक अशोक साह को बेच दिए गए थे। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी कर अशोक साह को धर दबोचा।

बरामदगी के बाद आगे की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी की चांदी और अन्य आभूषण जब्त कर लिए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बिहार पुलिस ने कहा है कि अपराधियों और चोरी के माल की खरीद-बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।