Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:कमलपुर मेहता टोला में जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री चुने जाने पर लोगों ने दी बधाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 14, 2026

MADHEPURA:कमलपुर मेहता टोला में जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री चुने जाने पर लोगों ने दी बधाई

मधेपुरा के कमलपुर मेहता टोला में जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री चुने जाने पर लोगों ने दी बधाई

पप्पू मेहता की रिपोर्ट/घैलाढ (मधेपुरा): प्रखंड क्षेत्र के कमलपुर मेहता टोला में बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव आने पर खुशी का माहौल देखा गया। सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने तथा मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

गांव में लोगों ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और नई दिशा की ओर आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ जश्न मनाया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

सम्राट चौधरी को बधाई देने वालों में युवा नेता विशेश्वर मेहता, समाजसेवी पप्पू मेहता, सत्यनारायण मेहता, प्रो. दीनानाथ मेहता, अनिल मेहता, नंदन मेहता, कार्तिक मेहता, आरएलएसपी के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार, मनोज मेहता, पंच स्मिता भारती, विमलचंद्र, राणा बाबाजी, बिजेंद्र पंडित समेत कई ग्रामीण प्रमुख रूप से शामिल रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि कमलपुर मेहता टोला से सम्राट चौधरी का वर्षों पुराना आत्मीय रिश्ता रहा है। समाजसेवी पप्पू मेहता के नेतृत्व में वर्ष 1999 में सम्राट चौधरी इस गांव आए थे, जहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया था। तभी से उनका इस क्षेत्र से जुड़ाव बना हुआ है।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से बिहार के साथ-साथ कोशी क्षेत्र और मधेपुरा जिले के विकास को नई गति मिलेगी।