Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA: महिला से बाली छिनतई कांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 15, 2026

SAHARSA: महिला से बाली छिनतई कांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

सहरसा में महिला से बाली छिनतई कांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

सोनवर्षाराज: थाना पुलिस ने 29 मार्च को नवटोलिया मंदिर के समीप बाइक सवार महिला से कान की बाली छिनतई मामले का सफल उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छिनतई की गई कान की बाली, घटना में प्रयुक्त बाइक, दो मोबाइल फोन और वारदात के समय पहना गया टी-शर्ट बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सौरबाजार थाना क्षेत्र के सुहथ गांव निवासी गणेश यादव की पत्नी उषा देवी बाइक से काशनगर थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव जा रही थीं। इसी दौरान नवटोलिया शिव मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके कान से बाली झपट ली और फरार हो गए।

घटना के बाद सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी जांच, मानवीय सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन करते हुए बैजनाथपुर निवासी शिवम कुमार, कुंदन कुमार और बाबू साहेब को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अग्रेतर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

छापेमारी टीम में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, सिमरी बख्तियारपुर अंचल निरीक्षक मो. सुजाउद्दीन, सोनवर्षाराज थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी, पुअनि सुमन कुमार, पुअनि विवेक कुमार और परि पुअनि राकेश कुमार शामिल थे।