Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न, चौसा के तीन केंद्रों पर प्रगणकों को दी गई विशेष ट्रेनिंग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 21, 2026

MADHEPURA:जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न, चौसा के तीन केंद्रों पर प्रगणकों को दी गई विशेष ट्रेनिंग

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न, चौसा के तीन केंद्रों पर प्रगणकों को दी गई विशेष ट्रेनिंग

चौसा/मधेपुरा: जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण कार्य के लिए चौसा प्रखंड के तीन केंद्रों पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। तृतीय एवं अंतिम बैच का प्रशिक्षण 21 अप्रैल को समाप्त हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम जनता उच्च विद्यालय, महादेव लाल मध्य विद्यालय चौसा तथा कन्या मध्य विद्यालय चौसा में आयोजित किया गया। इस दौरान फील्ड ट्रेनर गौतम कुमार गुप्त, महेश कुमार, मो० शाहनवाज, कौशिक किशोर, उमर फारूक एवं सतीश कुमार सुमन ने प्रशिक्षणार्थियों को मकान सूचीकरण, मकान गणना, एचएलबी नक्शा तैयार करने तथा 34 प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षकों ने प्रगणकों को घर-घर जाकर सही तरीके से प्रश्न पूछने की विधि, आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया तथा कार्य के दौरान आने वाली कठिनाइयों से निपटने के उपाय भी बताए।

इस अवसर पर फील्ड ट्रेनरों ने सभी प्रशिक्षुओं से स्वगणना करने की अपील की, ताकि जनगणना प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाया जा सके।

मौके पर पर्यवेक्षक जफर अहमद, राजेश कुमार सिंह, परमानंद मंडल, प्रणब कुमार पंकज, नीतीश भारती, हलधर कुमार, प्रगणक कमलेश कुमार, संजीव कुमार, मो० मेराज,  कारेलाल मंडल, प्रीतम कुमार,अरविंद कुमार, रवि प्रकाश, प्रदीप कुमार, अनवर अकबर, आशीष भारती, रवि प्रकाश, आफताब खान, नाजमीन, पिंकी कुमारी, रश्मि कुमारी, जीनत प्रवीण समेत एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।