Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:लव मैरिज का दर्दनाक अंत, चार महीने की गर्भवती महिला सिपाही की संदिग्ध मौत,पति गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 23, 2026

BIHAR:लव मैरिज का दर्दनाक अंत, चार महीने की गर्भवती महिला सिपाही की संदिग्ध मौत,पति गिरफ्तार

बेतिया से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पटना में तैनात एक महिला सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और कई सवाल खड़े कर दिए हैं. मामला बेतिया जिले के सहोदरा थाना क्षेत्र के सुपौली गांव का है. यहां रहने वाली महिला सिपाही संकेशी कुमारी की ससुराल में मौत हो गई है. वह पटना जिला बल में तैनात थीं.


परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका संकेशी का भाई दिनेश कुमार
परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है. मृतका के भाई दिनेश कुमार का कहना है कि संकेशी के गले पर निशान हैं, जो साफ तौर पर गला दबाने की ओर इशारा करते हैं. उनका आरोप है कि ससुराल वालों ने मिलकर साजिश के तहत उसकी हत्या की है. बताया जा रहा है कि संकेशी की शादी 7 मार्च 2025 को सुजीत कुमार से हुई थी, जो रेलवे में ग्रुप-डी कर्मचारी है. शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि यह दर्दनाक घटना हो गई.

बहन की शादी से तुरंत लौटी थी संकेशी
घटना से पहले संकेशी अपने मायके गौनाहा के मंगुराहा गांव में अपनी बहन की शादी में शामिल होने गई थी. बुधवार सुबह वह ससुराल लौटी, लेकिन शाम होते-होते खबर आई कि उसने आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पति सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं सास, ससुर समेत परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.