Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:58.19 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, डिजिटल तराजू भी बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 17, 2026

BIHAR:58.19 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, डिजिटल तराजू भी बरामद

अररिया में 58.19 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, डिजिटल तराजू भी बरामद

अररिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिमराहा एवं आरएस थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष समकालीन अभियान चलाकर नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 58.19 ग्राम स्मैक बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक डिजिटल तराजू भी बरामद किया गया है, जिसका उपयोग स्मैक तौलने और बिक्री में किया जाता था।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान मुन्नी देवी, पति स्व. चंदन कुमार मेहता तथा परवेज के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

आरएस थाना पुलिस ने दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।