Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:270 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक जब्त - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 22, 2026

BIHAR:270 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक जब्त

भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: 270 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक जब्त

नरपतगंज/अररिया। भारत-नेपाल सीमा से सटे घुरना थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 270 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मौके से दो बाइक भी जब्त की गई हैं, जबकि एक अन्य तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया।

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर छापेमारी

घुरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पथराहा इंडो-नेपाल बॉर्डर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सीमा से करीब 300 मीटर भारतीय क्षेत्र में दो बाइकों पर लदी शराब बरामद की गई।

जब्त शराब दिलवाले नामक नेपाली ब्रांड की बताई जा रही है, जिसकी कुल मात्रा 270 लीटर है।

एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर कुमार, पिता मनोज दास, निवासी तुलसीपट्टी वार्ड संख्या 13, बलुआ थाना क्षेत्र, जिला सुपौल के रूप में हुई है।

दो चोरी की बाइक भी जब्त

थानाध्यक्ष ने बताया कि कार्रवाई के दौरान शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही दो चोरी की बाइक भी जब्त की गई हैं। पुलिस अब फरार तस्कर की तलाश में छापेमारी कर रही है।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

घुरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।