Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णिया में गांजा तस्करी पर पुलिस का एक्शन: 1.194 ग्राम गांजा के साथ तीन गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 22, 2026

पूर्णिया में गांजा तस्करी पर पुलिस का एक्शन: 1.194 ग्राम गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

पूर्णिया में गांजा तस्करी पर पुलिस का एक्शन: 1.194 ग्राम गांजा के साथ तीन गिरफ्तार, किशनगंज-पूर्णिया कनेक्शन उजागर

पूर्णिया/बैसा। अनगढ़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.194 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अनगढ़ थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा की गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में अन्य तस्करों के नाम भी सामने आए हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पीरगाछी शिव मंदिर के पास वाहन जांच में पकड़े गए आरोपी

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मसनगां से एक लाल रंग की टोटो में तीन व्यक्ति गांजा की खेप लेकर मजगामा की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी टीम गठित की गई।

दंडाधिकारी के रूप में बैसा प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकुमार चौधरी को प्रतिनियुक्त किया गया। इसके बाद पीरगाछी शिव मंदिर के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया, जहां लाल रंग की टोटो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुल 1.194 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  • भाषा (40 वर्ष), निवासी भगाल, वार्ड संख्या 09, थाना कोचाधामन, जिला किशनगंज
  • अख्तर हुसैन (41 वर्ष), निवासी शहनगरा, वार्ड संख्या 06, थाना कोचाधामन, जिला किशनगंज
  • मो. जलाल (40 वर्ष), निवासी घटारो, वार्ड संख्या 02, थाना रौटा, जिला पूर्णिया

अन्य तस्करों की तलाश जारी

थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के संबंध में पूछताछ की गई है। पूछताछ में अन्य तस्करों के नाम भी उजागर हुए हैं, जिनका सत्यापन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जेल भेजे गए आरोपी

पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

छापेमारी दल में ये अधिकारी रहे शामिल

कार्रवाई में पुअनि सह थानाध्यक्ष विकास कुमार, पुअनि सुशील कुमार, सिपाही प्रमोद कुमार, सिपाही ओम प्रकाश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।