Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन, दो राजस्व कर्मचारी तत्काल निलंबित - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 16, 2026

BIHAR NEWS:लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन, दो राजस्व कर्मचारी तत्काल निलंबित

मधुबनी में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन, दो राजस्व कर्मचारी तत्काल निलंबित

मधुबनी जिलाधिकारी ने सरकारी कार्यों में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अवहेलना तथा जनहित के मामलों में उदासीनता बरतने के आरोप में दो राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रशासनिक अनुशासन को सुदृढ़ बनाने और कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी के संज्ञान में आया कि संबंधित कर्मियों द्वारा राजस्व कार्यों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब किया जा रहा था। इसके अलावा “भारत जनगणना–2027” जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम में भी अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखाई गई। उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी और कार्य के प्रति उदासीन रवैये को गंभीरता से लिया गया।

दो कर्मचारियों पर गिरी गाज

निलंबित किए गए कर्मचारियों में अंचल कार्यालय के आशीष देव तथा अंचल कार्यालय के राजेश कुमार शामिल हैं। दोनों को बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1976 एवं बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय क्रमशः खजौली एवं निर्धारित किया गया है।

24 घंटे में आरोप पत्र जारी करने का निर्देश

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने संबंधित अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दोनों कर्मियों के विरुद्ध 24 घंटे के भीतर आरोप पत्र जारी किया जाए। साथ ही निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच प्रक्रिया सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डीएम की सख्त चेतावनी

जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा निर्देशों की अवहेलना को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी कर्मियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी और तत्परता से निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।