Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़: 4 बाइक और कार बरामद, दो गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 17, 2026

BIHAR:बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़: 4 बाइक और कार बरामद, दो गिरफ्तार

बांका में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़: 4 बाइक और कार बरामद, दो गिरफ्तार

बांका/शंभूगंज। शंभूगंज प्रखंड में पुलिस ने सक्रिय बाइक तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान चोरी की चार बाइक और एक कार बरामद की गई है। वहीं गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

Loading advertisement...

दो आरोपी गिरफ्तार, सरगना फरार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कोराजी निवासी रतन कुमार तथा गोयड़ा निवासी मोकरम मंडल के रूप में हुई है। जबकि गिरोह का मुख्य सरगना तारापुर के गाजीपुर निवासी मु. आशिफ अख्तर फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

एंबुलेंस चोरी मामले से खुला राज

थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि कुछ दिन पहले बाजार से ऑक्सीजन और हीटर से लैस एक एंबुलेंस चोरी हुई थी। रतन कुमार की गिरफ्तारी के बाद पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ।

निशानदेही पर बरामद हुई कार और बाइकें

पुलिस ने रतन कुमार की निशानदेही पर चोरी की सेंट्रो कार के साथ-साथ सहदेवपुर और अन्य गांवों से चार बाइक बरामद कीं।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं चोरी हुई एंबुलेंस की बरामदगी और फरार सरगना की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

पहले भी बरामद हो चुकी हैं चोरी की बाइकें

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कमड्डी गांव से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई थीं, जिससे क्षेत्र में इस गिरोह की सक्रियता सामने आई थी।