Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 नाबालिग समेत 9 लड़कियां रेस्क्यू, संचालिका मुन्नी बेगम गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, April 13, 2026

BIHAR:सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 नाबालिग समेत 9 लड़कियां रेस्क्यू, संचालिका मुन्नी बेगम गिरफ्तार

किशनगंज में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 नाबालिग समेत 9 लड़कियां रेस्क्यू, संचालिका मुन्नी बेगम गिरफ्तार

बिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खगड़ा रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर 4 नाबालिग समेत 9 लड़कियों को रेस्क्यू किया है। इस दौरान कई ग्राहकों और युवकों को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने इस रैकेट की संचालिका बताई जा रही मुन्नी बेगम को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह अपने बॉयफ्रेंड सोनू के साथ मिलकर इस अवैध धंधे का संचालन कर रही थी।

पुलिस को लंबे समय से इलाके में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर रविवार शाम 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत छापेमारी की गई। कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी अशोक कुमार ने किया।

छापेमारी के दौरान इलाके में अफरातफरी मच गई। कई लड़कियां पुलिस को देखकर भागने लगीं, जिनमें से तीन को पुलिस ने करीब 500 मीटर दौड़ाकर पकड़ा। मौके से 25 पैकेट कंडोम भी बरामद किए गए हैं।

रेस्क्यू की गई सभी लड़कियों को काउंसलिंग और सुरक्षा के लिए सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। पुलिस उनके बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में लंबे समय से अवैध गतिविधियां चल रही थीं। अलग-अलग राज्यों से लड़कियों को लाकर यहां रखा जाता था, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी और शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही थी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। जांच में मानव तस्करी और दलालों के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।