Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑल्टो कार से 100 पीस कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, चार गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 22, 2026

BIHAR:पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑल्टो कार से 100 पीस कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, चार गिरफ्तार

सरवाहा पुल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑल्टो कार से 100 पीस कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, चार गिरफ्तार

किशनगंज/परवाहा। नशा कारोबारियों के खिलाफ रानीगंज पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। सोमवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सरवाहा पुल के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की। इस दौरान एक ऑल्टो कार से 100 पीस कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। पुलिस ने वाहन जब्त करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, थाना के दारोगा अभिषेक कुमार को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सरवाहा पुल होकर एक चार पहिया वाहन नशीले पदार्थ लेकर गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुअनि अभिषेक कुमार, पुअनि शेख हसीना एवं शस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचकर वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई।

पुलिस को देखकर भागने लगा चालक

जांच के दौरान जैसे ही एक ऑल्टो कार संख्या BR 07 AK 5726 सरवाहा पुल के पास पहुंची, पुलिस बल को देखकर चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को घेरकर पकड़ लिया।

कार से 100 पीस कफ सिरप बरामद

वाहन की तलाशी लेने पर कार से कुल 100 पीस कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और उसमें सवार चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

ये लोग हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों में सुपौल जिला के चरने गांव वार्ड संख्या 02 निवासी प्रदीप यादव, सौरभ यादव, तथा परसागढ़ी निवासी भजन कुमार और पुष्पराज कुमार शामिल हैं।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद मंगलवार को सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।